जीवन से भरी तेरी आँखें

 


मेरे सभी
दुःखों को सोखकर,

तुम्हारी आंखों के काजल
की कालिमा और गहरी हो जाती है,

तुम्हारी आंखों की चमक
मेरे तमाम सुखों को न्योता देती है,

और पल-पल, पलकों का नृत्य
मुझे संकेत है कि जीवन जीने
के लिए अंत तक बाकी है।



Comments

Post a Comment